फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कांग्रेसियों ने महावीर चौक पर चुनाव आयोग का पुतला फूंका

Fri, 07 Nov 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 19चितवन वाटिका से लेकर महावीर चौक तक रोष प्रदर्शन करते कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व का
विज्ञापन
नारनौल। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्यवीर झुकिया के नेतृत्व में जिलास्तर पर रोष प्रदर्शन चितवन वाटिका से लेकर महावीर चौक तक किया गया। इसके बाद महावीर चौक पर चुनाव आयोग का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया ने कहा कि हाल ही में हुए चुनाव में भाजपा सरकार ने मशीनरी, धनबल के दबाव में खुलेआम दुरुपयोग किया, जिससे जनता का असली जनादेश चुरा लिया गया और प्रदेश की जनता का लोकतंत्र पर विश्वास हिला दिया। विधायक मंजू चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जनता के जनादेश की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेगी और इस वोट चोरी का पर्दाफाश करने का काम करेगी।
इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष राज सुनेश ने कहा कि वोट चोरी एच फाइल्स ने भाजपा व चुनाव आयोग को झकझोर कर रख दिया है। संगठित वोट चोरी केवल कोई गलती नहीं बल्कि ये जनता के जनादेश को चुराने का अपराध है।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण राव ने कहा कि हाल ही में राहुल गांधी द्वारा दिल्ली में की गई प्रेस कांफ्रेंस ने भाजपा व चुनाव आयोग के तालमेल के खेल का पर्दाफाश करने का काम किया व हरियाणा में लोकतंत्र का अपहरण हुआ है। ये केवल हरियाणा की बात नहीं बल्कि पूरे देश के लोकतंत्र की लड़ाई है ।

इस अवसर पर अनीता यादव के पति डॉक्टर ओमकार सिंह सूरज बोहरा, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान व एडवोकेट मंजीत यादव एडवोकेट, कुलदीप भरगड, पुनीत बुलाना युवा कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदीप सरपंच, राजू सरपंच, मनोज पटीकरा, कैलाश पहलवान, धीरज शर्मा, दयानंद, एडवोकेट सुरेन्द्र ढिल्लो, तेजपाल, रविंद्र मांदी, संदीप राव, सुरेन्द्र सरपंच आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें