फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तरीय टैलेंट हंट का पोस्टर किया जारी

विज्ञापन
फोटो संख्या:76-ऑटो मार्केट ​स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय टैलेंट हंट का पोस्टर जारी करते कांग्रे
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व युवाओं में नई ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता को पहचानना और उन्हें उचित अवसर प्रदान करने के लिए प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय स्तरीय टैलेंट हंट कार्यक्रम की शुरूआत कर दी है। महेंद्रगढ़ में शनिवार को ऑटो मार्केट स्थित एक कार्यालय से कांग्रेस जिला अध्यक्ष की ओर से इसका पोस्टर जारी किया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव ने महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्षा डाॅ. राज सुनेश यादव और वरिष्ठ नेता एडवाेकेट मनदीप यादव की उपस्थित में राष्ट्रीय टैलेंड हंट प्राेग्राम का पाेस्टर किया। इस दाैरान कहा कि जब राहुल गांधी ने ऑल इंडिया टास्क फोर्स का गठन किया था तो देशभर से केवल 21 प्रतिभाशाली व्यक्तियों को शामिल किया गया था।
अब नए राष्ट्रीय टैलेंट हंट प्रोग्राम के तहत, हरियाणा के सभी जिलों, खंडों और मंडलों के लोग इसमें भाग ले सकते हैं। इसमें उम्र की कोई सीमा नहीं है और रिटायर्ड लोग भी यदि उनमें वक्तृत्व क्षमता और विचार प्रस्तुत करने की क्षमता है तो इसमें हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन

इच्छुक व्यक्ति गुगल पर उपलब्ध फॉर्म को भर सकते हैं। इसके बाद उनका इंटरव्यू और मूल्यांकन किया जाएगा, और उसके आधार पर उन्हें जिला, राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने का अवसर मिलेगा।
सत्यवीर यादव ने बताया कि यह पहल उन आरोपों का उत्तर भी है कि पार्टी में कार्यकर्ताओं को अवसर नहीं मिलता या वरिष्ठ नेता अपने परिवार के सदस्यों को आगे बढ़ा देते हैं। अब इस कार्यक्रम से हर प्रतिभाशाली व्यक्ति को अवसर मिलेगा। पार्टी की ओर यह पहल पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा 2007 में शुरू किए गए थी।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही संगठन की तरफ से प्रत्येक जिले में खंड, मंडल और जिला स्तर पर टीमों की घाेषणा की जाएगी। पार्टी का उद्देश्य प्रदेश में अपने विचारधारा के समर्थकों को जोड़ना और उन्हें नेतृत्व के अवसर प्रदान करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि रविवार दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्तर की रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें महेंद्रगढ़ सहित पूरे प्रदेश से भारी संख्या में कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें