फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर वीरवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ अभियान के तहत प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ता डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए। यहां से विश्वकर्मा चौक पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

सत्यवीर यादव ने भाजपा सरकार पर चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बूथ स्तर तक लड़ेगी।
युवा नेता अरुण राव ने कहा कि यह लड़ाई देश के भविष्य को बचाने की है। किसान कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर कृष्ण राव ने केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया। ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. राजवती यादव, एससी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष तोताराम कोहली, पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पाराशर, अटेली ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह चेयरमैन, सतनाली ब्लॉक अध्यक्ष रामरूप, निजामपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार, जिला महासचिव प्रो. राजवीर, सचिव भगवान सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें