फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरी राजनीति कर रही है भाजपा

Sun, 10 Apr 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
एववाईएल सदभावना यात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में फरीदाबाद से शुरू हुई एसवाईएल सद्भावना यात्रा शनिवार को नारनौल पहुंची। एसवाईएल सद्भावना यात्रा में शामिल कांग्रेसी नेताओं ने नारनौल के ऐतिहासिक आजाद चौक पर लोगों और व्यापारियों  को संबोधित किया।कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा एसवाईएल मामले पर दोहरी राजनीति कर रही है। एक तरफ तो भाजपा नेता पंजाब में एसवाईएल मामले पर हरियाणा को एक भी बूंद पानी नहीं देने और एसवाईएल नहर को  पाटने व किसानों को जमीन वापस देने का बिल पास करवाते हैं, वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में आकर पानी की एक-एक बूंद पंजाब से लेने का दावा करते हैं।
विज्ञापन


किरण चौधरी ने कहा कि विडंबना है कि एक ही राज्यपाल विधानसभा में अभिभाषण के  दौरान पंजाब विधानसभा में पानी की एक भी बूंद हरियाणा को ना देने की बात कहते हैं और हरियाणा विधानसभा में आकर वही राज्यपाल अपने हिस्से की एक-एक बूंद पंजाब से लेने का दावा करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राज्य को  ेउसके न्यायोचित हिस्से का पानी अवश्य मिलना चाहिए और वो इसे लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही हरियाणा एसवाईएल सद्भावना यात्रा इस संघर्ष की तरफ पार्टी का पहला कदम है सिके  माध्यम से हरियाणा के लोगों को वास्तविकता से अवगत करवाया जा रहा है। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 150 वायदे जनता से किए थे, लेकिन आज तक एक भी वायदे पर से सरकार खरा नहीं उतरी है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि एसवाईएल निर्माण के लिए कांग्रेस पार्टी ने ही संघर्ष किया है। कांग्रेस का प्रयास है कि हरियाणा में एसवाईएल का पानी लाया जाए। जबकि भाजपा ने प्रदेश में जहर घोलने का काम किया है। हाल ही में प्रदेश में जातिवाद का जहर घोलकर दंगे करवाए गए। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है।
विज्ञापन



पूर्व  सांसद श्रुति चौधरी ने कहा कि हरियाणा ने उस समय एसवाईएल निर्माण के लिए 120 करोड़ रुपये पंजाब को दिए थे। हरियाणा को उसके  हिस्से का पानी दिलवाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ही हस्तक्षेप किया था। उन्होंने कहा कि आज अगर जिला महेंद्रगढ़ जैसे पिछड़े  क्षेत्र में नहरों, सड़कों और बिजली का जाल बिछा हुआ है जोकि चौ.बंसीलाल की देन है। उन्हीं की दूरगामी सोच का नतीजा है कि आज भाखड़ा का पानी 300 फीट  से ज्यादा ऊंचाई पर लिफ्ट करवाकर नांगल चौधरी के गांवों तक पहुंचाया जा रहा है।

इसके पश्चात यह कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने यात्रा नारनौल के मुख्य बाजार से पैदल होती  हुई निजामपुर और नांगल चौधरी के लिए रवाना हो गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय शर्मा, प्रदेश महासचिव सुरेंद्र नंबरदार, पूर्व विधायक नरेश यादव, देवेंद्र हुडीना, चंद्रप्रकाश, कप्तान शेरसिंह, सुरेंद्र नारनौलिया, मदनलाल, जीतु सैनी व राजु जाट तोबडा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें