भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में तीन योजनाओं से कांग्रेस व भाजपा जाट चेहरे पर दांव लगा रही थी, लेकिन इस बार कांग्रेस ने यादव चेहरे पर भरोसा जताया है। वहीं भाजपा की तरफ से इस बार भी जाट चेहरे पर भरोसा जताया गया है। हालांकि जजपा से राव बहादुर सिंह के मैदान में होने से चुनाव दिलचस्प बनता दिखाई दे रहा है।
नारनौल में एक बार फिर चुनावी चर्चा तेज हो गई है। अभी तक कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई थी, लेकिन अब कांग्रेस ने महेंद्रगढ़ के विधायक राव दान सिंह को टिकट दे दिया है। इस बार तीन बार से कांग्रेस की भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा उम्मीदवार श्रुति चौधरी को टिकट नहीं दिया है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में जजपा व कांग्रेस ने दो बड़े यादव चेहरों पर दांव लगाया है। वहीं भाजपा ने तीसरी बार चौधरी धर्मबीर सिंह पर भरोसा जताया है। इससे पहले 2014 व 2019 में धर्मबीर चौधरी चुनाव जीत चुके हैं। श्रुति चौधरी ने 2009 में करीब 80 हजार वोट से जीत दर्ज की थी, लेकिन इसके बाद लगातार 2014 व 2019 में मोदी लहर में हार का सामना करना पड़ा।
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा में हो सकता है त्रिकोणीय मुकाबला
अभी तक तीन योजनाओं से कांग्रेस व भाजपा जाट चेहरे पर दांव लगा रही थी, लेकिन इस बार कांग्रेस ने यादव चेहरे पर भरोसा जताया है। वहीं भाजपा की तरफ से इस बार भी जाट चेहरे पर भरोसा जताया गया है। हालांकि जजपा से राव बहादुर सिंह के मैदान में होने से चुनाव दिलचस्प बनता दिखाई दे रहा है। राव दान सिंह के सामने कांग्रेस के नेताओं को साथ लाना सबसे बड़ी चुनौती है। वहीं राव दान सिंह को टिकट मिलने से श्रुति चौधरी के समर्थकों में मायूसी है। वर्ष 2014 में राव बहादुर सिंह कांग्रेस प्रत्याशी को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पर रहे थे।
विज्ञापन
1786942 वोटर करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा में 1786942 वोटर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। हालांकि महेंद्रगढ़ जिले की बात करें तो 727438 वोटर हैं, वहीं भिवानी जिले में 1059504 मतदाताओं के कार्ड बन चुके हैं।
भिवानी-महेंद्रगढ़ में मतदाताओं की संख्या
विधानसभा कुल वोटर
अटेली 201491
महेंद्रगढ़ 207486
नारनौल 154343
नांगल चौधरी 164118
लोहारू 203333
बाढ़ड़ा 196492
दादरी 206617
भिवानी 232739
तोशाम 220323
यह रहे थे बीते 2009 के बाद चुनावी आंकड़े
2009 के चुनाव में श्रुति चौधरी रही विजेता
2009 श्रुति चौधरी को 302817 वोट मिले, जो 35.03 प्रतिशत थे।
दूसरे नंबर पर इनेलो से अजय चौटाला को 247240 वोट मिले, जो 28.60 प्रतिशत थे।
2014 में धर्मबीर सिंह भाजपा से जीते थे
धर्मबीर सिंह को 4,04,542 वोट मिले, जो कि 39.26 प्रतिशत थे
इनेलो के राव बहादुर सिंह को 2,75,148 वोट मिले, जो कि 26.70 प्रतिशत थे
तीसरे नंबर पर श्रुति चौधरी रही थीं। इनको 2,68,115 वोट मिले, जो कि 26.02 प्रतिशत थे
2019 के चुनाव में भाजपा के धर्मबीर सिंह ने रिकाॅर्ड बनाया
धर्मबीर चौधरी को 7,36,699 वोट मिले, जो कि 63.45 प्रतिशत थे
कांग्रेस प्रत्याशी श्रुति चौधरी को 2,92,236 वोट मिले। इनका वोट प्रतिशत 25.17 रहा था