फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ऑटो व ई-रिक्शा चालकों व पुलिस के बीच टकराव, आज होगी बातचीत

विज्ञापन
फोटो नंबर- 36थाना प्रबंधक के समक्ष ​शिकायत दर्ज करवाते ऑटो चालक।
विज्ञापन
नारनौल। शहर में ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने पुलिस व होमगार्ड जवानों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। इसी को लेकर चालक एकत्रित होकर सिटी थाना पहुंचे और थाना प्रबंधक के सामने अपनी शिकायत रखी। चालकों का कहना है कि सीएम विंडो पर शिकायत देने के बाद से दो दिनों में उनके ज्यादा चालान काटे जा रहे हैं। चलते हुए ई-रिक्शा की चाबी भी निकाली जा रही है।
विज्ञापन

चालक मनोज शर्मा ने बताया कि 3 अक्तूबर को वह अपनी भतीजी को परीक्षा दिलाने ई-रिक्शा से जा रहे थे। महावीर चौक पर पुलिसकर्मी ने उनकी चाबी निकाल ली। विरोध करने पर चाबी होमगार्ड साहिल को दे दी गई और उन्हें करीब पौन घंटे तक रोके रखा गया।
मशीन न होने पर नांगल चौधरी से मशीन मंगाकर चालान किया गया। मनोज का आरोप है कि उन पर सीएम विंडो की शिकायत वापस लेने का दबाव भी बनाया जा रहा है।

थाना प्रबंधक के समक्ष शिकायत रखने के बाद ऑटो उचित स्थान पर खड़े करने के निर्देश दिए गए थे। वहीं शाम को 4 बजे दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर समाधान की बात कही गई थी लेकिन शाम को दोनों पक्षों के बीच बात नहीं हो पाई। अब डीएसपी की ओर से सुबह 11 बजे बुलाया गया है। -अमित चौहान, प्रधान, सिटी ऑटो सर्विस
विज्ञापन

-
वर्जन :
ऑटो चालकों की शिकायत थी कि होमगार्ड कर्मचारी उन्हें नाजायज परेशान कर रहे हैं लेकिन ऐसा कोई मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि एक-दो ई-रिक्शा चालकों ने रेड लाइट क्रॉस की थी, जिस पर कार्रवाई की गई। चालकों को महावीर चौक और बस स्टैंड व प्रमुख चौक पर ऑटो कुछ दूरी पर लगाने की हिदायत दी गई है ताकि जाम की स्थित से बचा जा सकें।-अनिल कुमार, थाना प्रबंधक, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें