फोटो संख्या:62- कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल के चलते सुनसान तहसील कार्यालय-संवाद
महेंद्रगढ़। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संबंधित भारतीय मजदूर संघ से जुड़े जिले के कंप्यूटर ऑपरेटर्स अनिश्चित कालीन हड़ताल शनिवार को 13वें दिन भी जारी रही। शनिवार को एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय व अंत्योदय सरल केंद्र में खाली कुर्सियां होने के कारण रजिस्ट्री, जमाबंदी, लाइसेंस, जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजों पर कोई कार्य नहीं हुआ। जिला प्रधान प्रवीन सैनी ने बताया कि मंगलवार को सातवें दौर की राज्य कार्यकारिणी की बैठक पंचकूला में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जब तक प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं करती है तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
हड़ताल के चलते यह कार्य हुए प्रभावित
जिले में 99 कंप्यूटर ऑपरेटर्स की हड़ताल पर पर रहने के कारण जिलेभर के सरल केंद्र, तहसील कार्यालयों, एसडीएम कार्यालय में 1325 जमीनों की रजिस्ट्री, 1055 रिहायशी प्रमाण पत्र, 1000 जाति प्रमाण पत्र, 1200 इंतकाल, 1364 जमाबंदी, फर्द, 988 वाहन रजिस्ट्रेशन, 1097 ड्राइविंग लाइसेंस के कार्यों नहीं हो सकें। उपमंडल महेंद्रगढ़ में एसडीएम व तहसील कार्यालय में 17 , कनीना के एसडीएम व तहसील कार्यालय में 13, नारनौल के डीसी, एसडीएम व तहसील कार्यालय में 59 , अटेली के तहसील कार्यालय में 5 , नांगल चौधरी के एसडीएम व तहसील कार्यालय में 5 कंप्यूटर ऑपरेटर्स कार्यरत हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर्स की हड़ताल पर होने के कारण दसवें दिन जिले में करीब 22.90 करोड़ रुपये का राजस्व प्रभावित रहा।