फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर, विद्यार्थी दस्तावेज बनवाने के लिए भटक रहे

Fri, 19 Jul 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- महेंद्रगढ़ अंत्योदय सरल केंद्र में सीएम विंडो व टोकन काउंटर की खाली कुर्सी--स्र
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संबंधित भारतीय मजदूर संघ से जुड़े जिले के कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते विभिन्न शिक्षण संस्थानों में दाखिले लेने वाले विद्यार्थी दस्तावेज बनवाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

इस समय शिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया चल रही है ऐसे में विद्यार्थियों को दस्तावेजों के बिना दाखिला नहीं मिलेगा विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज बनवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। जिला प्रधान प्रवीन सैनी ने बताया कि जब तक प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं करती है तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी के आदेशानुसार हड़ताल जारी रखी जाएगी।
हड़ताल के चलते यह कार्य हुए प्रभावित
जिले में 99 कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर पर रहने के कारण जिलेभर के सरल केंद्र, तहसील कार्यालयों, एसडीएम कार्यालय में 650 जमीनों की रजिस्ट्री, 450 रिहायशी प्रमाण पत्र, 390 जाति प्रमाण पत्र, 700 इंतकाल, 800 जमाबंदी, फर्द, 340 वाहन रजिस्ट्रेशन, 410 ड्राइविंग लाइसेंस के कार्यों के लिए आने वाले लोगों को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। उपमंडल महेंद्रगढ़ में एसडीएम व तहसील कार्यालय में 17 कंप्यूटर ऑपरेटर, कनीना के एसडीएम व तहसील कार्यालय में 13, नारनौल के डीसी, एसडीएम व तहसील कार्यालय में 59 कंप्यूटर ऑपरेटर, अटेली के तहसील कार्यालय में 5 कंप्यूटर ऑपरेटर, नांगल चौधरी के एसडीएम व तहसील कार्यालय में 5 कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत हैं। कंप्यूटर हड़ताल पर होने के कारण चौथे दिन दिन जिले में करीब 14.70 करोड़ रुपये का राजस्व प्रभावित रहा।
विज्ञापन

अपने बेटे का कॉलेज में दाखिला कराने के लिए वीरवार को लघु सचिवालय में रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचा तो पता चला कि कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल चल रही है। अब शिक्षण संस्थानों में दाखिले चल रहे हैं ऐसे में विद्यार्थियों को दस्तावेजों की जरूरत है। यहां कोई वैकल्पिक व्यवस्था तक नहीं है।
- सुरेश, धौली
जमीन की जमाबंदी व नकल निकलवाने के लिए दो तदन से तहसील कार्यालय में चक्कर लगा रहा है। कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल बताकर वहां तैनात कर्मचारी अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। यहां कोई वैकल्पिक व्यवस्था तक नहीं है।
- धर्मपाल, पायगा

फोटो संख्या:63- महेंद्रगढ़ अंत्योदय सरल केंद्र में सीएम विंडो व टोकन काउंटर की खाली कुर्सी--स्र

फोटो संख्या:63- महेंद्रगढ़ अंत्योदय सरल केंद्र में सीएम विंडो व टोकन काउंटर की खाली कुर्सी--स्र

फोटो संख्या:63- महेंद्रगढ़ अंत्योदय सरल केंद्र में सीएम विंडो व टोकन काउंटर की खाली कुर्सी--स्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें