फोटो संख्या:67- गांव पोता में जनसपंर्क अभियान के तहत ग्रामीणों से मिलते पूर्व मंत्री राव नरेंद
कनीना। हरियाणा के पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने अटेली मांगे हिसाब अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र अटेली के गांव पौता में घर-घर जनसंपर्क किया व भाजपा के पिछले 10 वर्षों के कार्याें व कांग्रेस के संकल्पों से अवगत कराया।
पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के सभी 90 विधानसभाओं में जाकर भाजपा की विफलताओं को घर-घर तक उजागर करेगी। इसी तर्ज पर विधानसभा क्षेत्र अटेली में अभियान के दौरान कांग्रेस पार्टी के संकल्प बताने के साथ-साथ लोगों की उम्मीदों व आकांक्षाओं से जुड़े सुझाव एकत्रित करके पार्टी द्वारा तैयारी की जा रही है। जनता की आवाज को पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल करवाने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर सुमेर चेयरमैन, अशोक प्रधान जांगिड़ समाज, विजेंद्र मास्टर कनीना, मातुराम शर्मा बाघोत, सुंदर प्रधान बाघोत, सत्यपाल चेयरमैन, जोगेंद्र चौहान, सरपंच हरिओम जांगिड़ प्रधान सरपंच एसोसिएशन, जयप्रकाश, बबली, सुजान सिंह मौजूद रहे।