महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम का समापन हो गया। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार व समकुलपति प्रो. सुषमा यादव ने शिक्षकों के कौशल विकास के लिए आयोजित कार्यक्रम आयोजित करवाने के लिए वाणिज्य विभाग की सराहना की।
आयोजन की सह-निदेशक डॉ. दिव्या ने उपलब्धियां प्रतिभागियों के साथ साझा की। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने शैक्षिक परिदृश्य के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया। विश्वविद्यालय के व्यवसाय अध्ययन एवं प्रबंधन पीठ के अधिष्ठाता प्रो. रंजन अनेजा ने अपने संबोधन में अकादमिक और प्रशासनिक कौशल को बढ़ाने में क्षमता निर्माण के महत्त्व पर जोर दिया। डॉ. नीरज कर्ण सिंह ने क्षमता निर्माण कार्यक्रम पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए क्षमता निर्माण कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों, कार्यशालाओं और सत्रों पर प्रकाश डाला।