फोटो 01 प्राचार्य की ओर से भेजी गई शिकायत की प्रति। संवाद
नारनौल। राजकीय आईटीआई में 14 सितंबर को छात्र अरुण के साथ महिला व पुरुष अनुदेशक की ओर से की गई कथित मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। छात्र के परिजनों ने प्राचार्य विनोद खनगवाल से लिखित शिकायत किए जाने और जांच कमेटी गठित होने के बाद विवाद और गहरा गया।
16 सितंबर को महिला अनुदेशक ने महिला थाने में वीडियो वायरल करने और भीड़ जुटाने की शिकायत दर्ज कराई। 17 को महिला अनुदेशक और पुरुष अनुदेशक पर प्राचार्य के कार्यालय में घुसकर बवाल करने का आरोप है। महिला अनुदेशक से जब फोन पर बात की तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।
फोटो 01 प्राचार्य की ओर से भेजी गई शिकायत की प्रति। संवाद
फोटो 01 प्राचार्य की ओर से भेजी गई शिकायत की प्रति। संवाद