फोटो 12जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय पाल सिंह को सम्मानित करते श्री चौरासिया
नारनौल। जिला बार एसोसिएशन नारनौल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय पाल सिंह को बुधवार को सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्री चौरासिया ब्राह्मण सभा जिला महेंद्रगढ़ ने प्रदान किया। विजय पाल सिंह ने अध्यक्ष बनने पर सभी साथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, मैं सभी को साथ लेकर चलुंगा। इस अवसर पर श्री चौरासिया ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अनिल शर्मा मौजूद थे। पूर्व अध्यक्ष पवन शुक्ला और महामंत्री देवीलाल शर्मा भी उपस्थित रहे। सह लेखा निरीक्षक नरेंद्र शर्मा और सह-संगठन मंत्री सतबीर शर्मा भी समारोह में शामिल हुए। राजेश शर्मा, राधा कृष्ण जोशी और अन्य कई सदस्य भी मौजूद रहे। संवाद