फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड संस्थानों में अब नहीं लगेगा बिजली कट, कंप्लेंट नंबर किए जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा कोरोना मरीजों के उपचार और व्यवस्था में लगे चिकित्सा संस्थानों, अस्पताल, क्वारंटीन सेंटर, डिस्पेंसरी और ऑक्सीजन निर्माता यूनिट की मशीनरी को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जाएगी। कई स्थानों से प्रशासन के पास शिकायतें मिल रही थी की बिजली कट लगने से अस्पतालों में परेशानी हो रही है। इसके लिए विभाग ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम नारनौल के कार्यकारी अभियंता अविनाश यादव ने बताया कि 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। इन कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में 24 घंटे ड्यूटी रहेगी। सभी कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबरों को भी सार्वजनिक किया गया है। ये नंबर 24 घंटे चालू रहेंगे। नारनौल के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 80598-88214 है। इसके अलावा 1912 व 1800-180-4334 टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा बिजली शिकायत केंद्र नंबर 8816888991, 8059888209 पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त संस्थानों की बिजली प्राथमिकता के आधार पर सुधारी जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी संस्थानों व ऑक्सीजन बनाने वाले उद्योगों में बिजली आपूर्ति से संबंधित कोई भी समस्या होने पर उपरोक्त नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा शिकायतों का निवारण या वैकल्पिक व्यवस्था त्वरित प्रभाव से करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें