फोटो संख्या:51- सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम को लेकर ब्लॉकों के कोऑर्डिनेटर की बैठक लेती म
महेंद्रगढ़। शिक्षा विभाग की ओर से 31 जुलाई तक सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा के तहत स्कूलों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत श्लोक लेखन, चित्रकला, वाद-विवाद सहित अन्य प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर विद्यार्थियों व जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी उपमंडल कोऑर्डिनेटर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी राजेश शर्मा झाड़ली ने दी। बताया कि 10 जुलाई को जिले के सभी राजकीय व निजी स्कूलों में प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
22 जुलाई को जिले के सभी खंड स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। खंड स्तर पर विजेता रहने वाले विद्यार्थियों काे जिलास्तर पर 30 जुलाई को प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जिला डिवीजन कमांडर टेकचंद यादव ने बताया कि आयोजन के लिए खंडस्तर पर जिम्मेदारी तय कर दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्रगढ़ अलका ने बताया कि खंड महेंद्रगढ़ के सभी विद्यालयों में तैयारी पूरी हैं। इस अवसर पर राजेश शर्मा, चरण सिंह, यशपाल सिंह , दीपक शर्मा, हंसराज गुर्जर, पवित्रा यादव ,मुकेश रोहिल्ला, नरेश कुमार विजय कुमार विक्रम सिंह अनूप कुमार, अजय कुमार, राजेश कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे