फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताएं आत्मविश्वास को बढ़ातीं हैं : डॉ. प्रवीण

Sat, 22 Feb 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती मुख्य अतिथि रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रवीण यादव ने की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने छात्राओं को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. प्रवीण यादव ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं में आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ रचनात्मकता को भी निखारती हैं। कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिताओं में ग्रुप डांस, सोलो डांस, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, हरियाणवी कविता, अंग्रेजी कविता, हिंदी कविता, मेहंदी, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग व पोस्टर मेकिंग आदि को शामिल किया गया। विजेता प्रतिभागियों को महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें