फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क सुरक्षा नियमों में जागरूकता के लिए करवाई प्रतियोगिता

Wed, 23 Jul 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-69 राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में विभिन्न प्रतियोगिताओं म
विज्ञापन
कनीना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में खंड स्तरीय सड़क सुरक्षा नियमों की जागरूकता के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रंगोली, प्रश्नोत्तर , निबंध करवाए गए। खंड स्तरीय प्रतियोगिता में 13 क्लस्टर के 60 स्कूलों 130 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना के प्राचार्य सुनील खुडानिया ने बताया कि सबसे पहले कलस्टर स्तर पर इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। उसके बाद खंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जो विद्यार्थी खंड स्तर पर प्रतियोगिताओं में अव्वल हुए हैं। वो जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। नोडल अधिकारी नरेश कुमार ने विद्यार्थियाें को यातायात नियमों की जानकारी भी दी। उनसे पैदल सदैव सड़क की बांईं पटरी से चलने का आह्वान किया गया। वहीं सड़क पर चलते समय खेलकूद से बचने, सड़क पार करते समय जेब्रा लाइन का ध्यान रखने आदि की सीख दी गई।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्राथमिक और वर्ग में विशु प्रथम व मुदित द्वितीय रहा। माध्यमिक वर्ग में पवित्रा प्रथम व हिमांशु द्वितीय रहा। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग में भूविका प्रथम व रक्षा द्वितीय रही। माध्यमिक वर्ग में रानी प्रथम व मधु द्वितीय रही। वरिष्ठ वर्ग में मन्नू प्रथम व सरला द्वितीय रही। स्लोगन प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग में यशिका प्रथम व एकता द्वितीय रही। माध्यमिक वर्ग में असमी प्रथम व जिया द्वितीय रही। वरिष्ठ वर्ग में लक्ष्मी प्रथम व खुशी द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें