फोटो संख्या:-54 राजकीय माहविद्यालय सतनाली में पौधरोपण करते हुए विद्यालय स्टाफ---स्रोत महाविद्या
सतनाली। राजकीय महाविद्यालय में पौधरोपण किया गया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय के आसपास भी पौधरोपण किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर लाम्बा ने स्वयं पौधारोपण करते विद्यार्थियाें को प्रेरित किया। अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहले हमें न केवल प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का बोध कराती हैं, बल्कि हमें अपने मूल संस्कारों से भी जोड़ती है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरिओम व प्रीति ने पर्यावरण संरक्षण की निरंतर आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर अजीत सिंह, मुकेश यादव, डॉ. रेखा शेखावत, डॉ. श्रीभगवान, अनिल कुमार, श्रीमती श्वेता, प्रदीप सांगवान, विपिन कुमार आदि उपस्थित रहे।