फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रास्ते में अतिक्रमण होने से आवागमन हो रहा बाधित

विज्ञापन
फोटो 2गांव रामपुरा में रास्ता नंबर 345 पर अतिक्रमण के चलते रास्ता अत्यंत सिकुड़ा हुआ।स्रोत ग्
विज्ञापन
मंडी अटेली। खंड के गांव रामपुरा में रास्ता नंबर 345 पर अतिक्रमण के कारण रास्ता संकरा हो गया है। यह रास्ता तीन करम साढ़े 16 फुट का है लेकिन अतिक्रमण के चलते केवल चार फीट तक ही बचा है। इस कारण इस रास्ते से आवागमन करना काफी मुश्किल बना हुआ है। इस रास्ते पर 50 के करीब घरों का आवागमन है।
विज्ञापन

अतिक्रमण के चलते चार पहिये के वाहनों तो निकल ही नहीं पाते है। रास्ते से अतिक्रमण हटाने के लिए ग्राम पंचायत से लेकर समाधान शिविर में भी उठा चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीण जगबीर, धर्मबीर, सतबीर, राजेश, महाबीर ने बताया कि नानकचंद के घर से लेकर गिरधारी के घर तक लोगों ने रूडी, खाद, ईंधन आदि डाल कर रास्ते पर अतिक्रमण किया हुआ है। इस कारण रास्ते से आना-जाना काफी कष्टदायक रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस रास्ते पर लोगों ने काफी समय से अतिक्रमण किया हुआ है। इस रास्ते पर बढ़ते अतिक्रमण को बीडीपीओ अटेली दो बार खाली करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें