शहर के अन्य हिस्सों में सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य कर दिया है लेकिन इस मार्ग को छोड़ दिया। इस मार्ग से अनेक गांवों व शहरों के लोग आवागमन करते हैं। नगरपालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। यह रोड ऊंचा है और टूटा हुआ है। मोहल्ला वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए ताकि उन्हें रोजाना की परेशानी से निजात मिल सके।
बॉक्स
सुबह जब दुकान पर जाते हैं तो मजबूरीवश टूटी सड़क से जाना पड़ रहा है। नगरपालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इस रोड से 2000 से अधिक लोग आवागमन करते हैं। टूटी सड़क होने लोगों को दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ रहा है।
-संजीव कुमार, मोहल्लावासी।
इस सड़क पर जगह-जगह पर गड्ढे बने हुए है। नगरपालिका ने शहर के कुछ सड़कें तो बना दी।लेकिन इस सड़क को अछूता छोड़ दिया। इस मार्ग का शीघ्र निर्माण होना चाहिए ताकि लोगों के किसी तरह की परेशानी ना हो।
-योगेश, मोहल्लवासी।
-
वर्जन
इस सड़क का शीघ्र टेंडर लगवाकर इस रोड निर्माण करवाया जाएगा। शहर के कुछ रोड तो बनवा दिए है। इस सड़क को भी शीघ्र बनवा दिया जाएगा।
-रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान, महेंद्रगढ़।