फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमजन को नहीं होनी चाहिए परेशानी : विधायक

Sun, 23 Feb 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- मोहल्ला सैनीपुरा में लोगों की समस्या सुनतें विधायक कंवर सिंह यादव--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मोहल्ला सैनीपुरा निवासियों की पेयजल व सीवर की शिकायत के बाद शनिवार को विधायक अधिकारियों के साथ मोहल्ले में पहुंच गए। विधायक कंवर सिंह यादव ने जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन प्रदीप यादव व अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर दौरा कर लोगों की समस्या जानी। अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजन को परेशानी नहीं होनी चाहिए। पेयजल, सीवर व अन्य प्रकार की समस्याओं का गंभीरता से समाधान करें।
विज्ञापन

विधायक ने अधिकारियों को पीने के पानी की समस्याओं को भी प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा और इस तरह की समस्याओं को शीघ्र समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। विधायक ने कहा कि पानी और सीवर लाइन की कोई भी समस्या आती है सीधे बता सकते हैं। इस अवसर पर एसडीओ जीयाराम, देवेंद्र सैनी पार्षद, सीमा पार्षद, प्रदीप लावन वरिष्ठ भाजपा नेता, बनवारी मास्टर, भोली सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें