नारनौल। संत शिरोमणि सद्गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जन्म जयंती के कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ बुधवार को हुआ। संत रविदास जयंती आयोजन समिति व प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के सहयोग से राव का मोहल्ला में व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
मुख्य वक्ता जिला संयोजक अभियंता पवन कोथल ने कहा कि रविदास जी ने समाज को जाति-पाति, ऊंच-नीच व भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।