फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में जजपा की रैली में एक लाख की भीड़ जुटने का दावा

विज्ञापन
फोटो संख्या:83- छह दिसंबर को  आयोजित जजपा रैली को लेकर महाविद्यालय खेल स्टेडियम का निरीक्षण करत
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नौवें स्थापना दिवस पर 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ पीजी कॉलेज के खेल मैदान में होने वाली जन-जन अधिकार रैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पार्टी ने रैली में एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। बुधवार को पार्टी के पर्यवेक्षक मुकेश सेठी, सतीश बेनीवाल, तरुण गोयल, अशोक सिहाग और सूरज बेनीवाल ने जिला प्रधान राजकुमार खातोद व स्थानीय पदाधिकारियों के साथ रैली स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य मंच, वीआईपी स्टेज, पार्किंग और प्रवेश-निकास मार्गों की व्यवस्था पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


पर्यवेक्षकों ने बताया कि मैदान में वाटरप्रूफ टेंट और साउंड सिस्टम लगाने की जिम्मेदारी एजेंसियों को सौंपी गई है। जल्द ही टेंट लगाने का काम शुरू होगा।

24 नवंबर को यादव धर्मशाला में होगी बैठक
जिला प्रधान राजकुमार खातोद ने बताया कि 24 नवंबर सुबह 10 बजे यादव धर्मशाला में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, दिग्विजय चौटाला, डॉ. केसी बांगड़ और राजेंद्र लितानी शामिल होंगे।

चारों विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान
राव ओमप्रकाश इंजीनियर ने बताया कि महेंद्रगढ़, नारनौल, अटेली और नांगल चौधरी में कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर रैली का निमंत्रण दे रहे हैं। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता विजय छिलरो, बेदू राता, प्रमोद ताखर, अधिवक्ता अजय चौधरी, वीरेंद्र घटाशेर, शेखर और ब्रह्मानंद वाल्मीकि सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें