फोटो नंबर- 24यजमान को स्मृति चिन्ह भेंट करते मंडल के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। श्री मेहंदीपुर बालाजी मित्र मंडल ने साप्ताहिक निशुल्क सुंदरकांड पाठ का आयोजन अर्जुन लाल शर्मा अधिवक्ता के निवास स्थान पर किया। सबसे पहले आचार्य अश्वनी शर्मा द्वारा पूजा अर्चना करवा कर हनुमान चालीसा गणेश वंदना के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया। अध्यक्षता मंडल के प्रधान महावीर प्रसाद अग्रवाल ने की।
राजेश सोनी द्वारा रंग बिरंगी फूलों से बालाजी महाराज का भव्य दरबार सजाया गया। इसमें विजय हल्दिया, महावीर प्रसाद अग्रवाल, गौरी शंकर शर्मा, संजय अग्रवाल, मनीष शर्मा, राजेश सोनी, काशीराम सैनी, सीताराम, शिव शंकर अग्रवाल, संजय शर्मा, चंचल, राकेश गुप्ता, नवीन बंसल, नरेंद्र गर्ग, तरुण सोनी ने सुंदरकांड पाठ के दोहे में चौपाइयों का गायन किया। इसके बाद मंडल के प्रमुख सदस्य विजय हल्दिया ने मुख्य यजमान को बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद भजनों का दौर शुरू हुआ। जिसमें मास्टर गौतम ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, महावीर प्रसाद अग्रवाल ने पकड़ लो हाथ बालाजी नहीं तो हम डूब जाएंगे, गौरी शंकर शर्मा ने मन हो जा दीवाना रे राम जी के चरणों में, तरुण सोनी ने तेरे पूजन को भगवान बना मन मंदिर आलीशान, विजय हल्द्वानी हो गए भाव से पर लेकर ना हम तेरा, नवीन बंसल ने कारोबार मेरा बालाजी चलावे, ओमप्रकाश ने बालाजी तेरी ज्योत जलाई है।