फोटो संख्या:79- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में राहत एवं बचाव कार्यों में अभ्यास करते राहतकर्मी---स्
महेंद्रगढ़। राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा अभ्यास के तहत बुधवार की दोपहर बाद उपमंडल के सचिवालय परिसर में एयर स्ट्राइक के मद्देनजर मॉक ड्रिल हुआ। उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार की देखरेख में योजनाबद्ध तरीके से नागरिक सुरक्षा अभ्यास किया। अभ्यास में आपदा की स्थिति में जान माल की रक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
शाम चार बजे सायरन के साथ सभी चिह्नित स्थानों पर अभ्यास शुरू हुआ। सरकारी भवनों में प्रथम व द्वितीय तल पर लोग मौजूद थे वे तुरंत प्रभाव से भूतल पर आ गए और स्वयं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। आपदा की स्थिति के दौरान लोग ऊपरी तलों पर फंसे लोगों को सुरक्षित तरीके से फायर बिग्रेड कर्मियों व आपदा मित्रों द्वारा नीचे लाया गया और इलाज के लिए निकटवर्ती अस्पताल में पहुंचाया गया।
फोटो संख्या:79- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में राहत एवं बचाव कार्यों में अभ्यास करते राहतकर्मी---स्