फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद नपा की दुकान के शटर में आया करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका की दुकानों में शुक्रवार को बारिश के बाद करंट आ गया। दुकान के शटर में करंट आने से दुकानदारों में घबराहट हो गई। दुकानदारों ने एकत्र होकर नारेबाजी की। बिजली निगम के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए विरोध जताया। बाद में बिजली निगम की टीम औपचारिकता करते हुए बिजली की तारों को डंडे से ऊपर उठाया।
विज्ञापन

नगर पालिका ने 1995 में सब्जी मंडी के पास 23 छोटी दुकानों का निर्माण किया था। पांच फीट लंबी और आठ फीट चौड़ी दुकानों को लीज पर दिया है। जिसके लिए दुकानदार 750 रुपये किराया हर महीने नगर पालिका को चुकाते हैं। इन दुुकानों की छत से बिजली की खुली तारें गुजर रही हैं। सब्जी मंडी की ओर से नगर पालिका की ओर जाने वाली बिजली की तारें दुकानों की छत से बिल्कुल सटी हुई हैं। बरसात के मौसम में छतों पर पानी भर जाता है। यहां से गुजर रही तार छत्तों को छूने से दुकानों में करंट आ जाता है। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे सत्य अपनी दुकान खोलने के लिए शटर उठा रहा था। इसी बच शटर में करंट आ गया। करंट आने की सूचना अन्य दुकानदारों को भी दी। जिसके बाद दुकानदार एकत्र हो गए। घबराए हुए दुकानदारों ने बिजली निगम के कर्मचारियों को सूचना दी। दुकानदार इस मामले को लेकर नगर पालिका स्थित बिजली शिकायत केंद्र भी पहुंचे। बिजली निगम के कर्मचारियों ने औपचारिकता करते हुए बिजली की तारों को एक लकड़ी से थोड़ा उपर उठा दिया।
दुकानदारों ने जताया रोष
दुकानदार पवन, अजय , दीपक, जीतू खन्ना, सत्य सहित अन्य ने बिजली निगम के खिलाफ रोष जाहिर किया। दुकानदारों ने कहा कि इससे पहले भी दुकानों में करंट आने की घटना हो चुकी है। दुकानों की छतों से सटकर बिजली की तारें गुजर रही हैं। यहां प्लास्टिक कोटेड तार लगवाने की मांग कई बार की जा चुकी है।इस बारे में बिजली निगम के एसडीओ, एक्सईन से भी मिल चुके हैं। बिजली निगम की ओर से आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। यहां भी दिन हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

शटर में करंट आने के बाद दुकानदार दिन भर घबराए रहे। दुकानदारों ने कहा कि बिजली की समस्या को जल्द दूर नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। बिजली निगम की लापरवाही किसी भी दिन जानलेवा साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें