फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महाविद्यालय की छात्राएं अब 10 दिन तक सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर

Mon, 03 Feb 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-03सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग ​शिविर में आत्म रक्षा का प्र​शिक्षण लेती पीजी कॉलेज की छात्
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में महिला विकास प्रकोष्ठ के अंतर्गत प्राचार्या डॉ. पूर्ण प्रभा के नेतृत्व में 10 दिवसीय सेल्फ डिफेंस शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्या ने बताया कि छात्राओं को यौन शोषण एवं अन्य सामाजिक बुराइयों से स्वयं को दूर रखना है और शिक्षा ही इसका एकमात्र साधन है। उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

महिला प्रकोष्ठ अधिकारी डॉ. पलक ने बताया कि छात्रों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उन्हें शारीरिक सुरक्षा के साथ-साथ मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास प्रदान करता है। आत्मरक्षा के माध्यम से वे संकट की स्थिति में स्वयं की रक्षा कर सकते हैं और शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। यह प्रशिक्षण अनुशासन, आत्म-नियंत्रण और मानसिक संतुलन भी सिखाता है, जो उनके समग्र व्यक्तित्व विकास में सहायक होता है।
महाविद्यालय में महिला विकास प्रकोष्ठ के अंतर्गत सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग पिछले 3 साल से लगातार दी जा रही है। इस कार्यशाला में 100 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया और कोच मनोहर लाल ने छात्राओं को आत्मरक्षा की बारीकियां सिखाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें