राजकीय महाविद्यालयों की चल रही यूजी कक्षाओं की परीक्षाएं कोरोना महामारी के चलते स्थगित कर दी हैं। अब बची हुई परीक्षाओं की तारीख दोबारा जारी की जाएगी। अभी सरकार के आदेेश पर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रेवाड़ी ने 30 अप्रैल तक सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय ने एक अप्रैल से बीए, बीएससी प्रथम वर्ष एवं एमएम प्रथम वर्ष की परीक्षा चल रही थीं। इन संकायों की अधिकतर परीक्षाएं संपन हो चुकी हैं। कोरोना की बढ़ती महामारी को देखते हुए विश्वविद्यालय ने शेष सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। बीए प्रथम वर्ष की संस्कृत, अर्थशास्त्र, जियोग्राफी की परीक्षाएं होना बाकी हैं। मेडिकल एवं नॉन मेडिकल संकाय में मैथ, फिजिक्स और बॉटनी के पेपर होने शेष हैं। वहीं एमएम वेल्यू ऑफ एजुकेश की परीक्षा बाकी है। पेपर स्थगित होने लेटर संबंधित सभी महाविद्यालयों को भेज दिया गया है। महाविद्यालय विद्यार्थियों को मैसेज के माध्यम से पेपर स्थगित होने की सूचना दे रहे हैं। सरकारी आदेश के चलते सभी महाविद्यालय और विश्वविद्यालय 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। परीक्षा की आगामी तारीख बाद में जारी की जाएंगी।