फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कॉलेज की सफाई व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, टेंडर जारी

विज्ञापन
12जेएनडी17: संत ​शिरोम​णि श्री सैन भगत कॉलेज जींद। संवाद
विज्ञापन
जींद। गोहाना रोड स्थित संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय कॉलेज में अब विद्यार्थियों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित परिसर उपलब्ध करवाने की दिशा में कदम उठाया गया है। कॉलेज प्रशासन ने सफाई और रखरखाव व्यवस्था को पहले से बेहतर बनाने के लिए करीब 35 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है।
विज्ञापन

इसके तहत चयनित एजेंसी 12 महीने तक पूरे कॉलेज परिसर की सफाई, हाउसकीपिंग और अन्य जरूरी सेवाओं का जिम्मा संभालेगी। इससे कक्षाओं, कार्यालयों और परिसर के अन्य हिस्सों में नियमित सफाई सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। टेंडर में 13 तरह की सेवाओं को शामिल किया गया है। कार्य की अनुमानित लागत 35 लाख रुपये रखी गई है।
निविदा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 दिसंबर शाम पांच बजे निर्धारित है, जबकि तकनीकी और वित्तीय बोली 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे खोली जाएगी। टेंडर में दो अलग-अलग कवर रखे गए हैं। यानी तकनीकी और वित्तीय योग्यताओं के आधार पर एजेंसी का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें