फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीएमओ ने उप नागरिक अस्पताल कनीना का किया निरीक्षण

Tue, 10 Dec 2024 08:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। कनीना स्थित उप नागरिक अस्पताल के एडिशनल सीएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव ने मंगलवार को निरीक्षण किया। कर्मचारियों को दिशानिर्देश दिए। उन्होंने साफ सफाई की जानकारी ली। उन्होंने सीडीओ पर साफ सफाई न होने के कारण सफाई कर्मचारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने नर्सिंग अधिकारी राजकुमारी को निर्देश देते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाए। इस दौरान ट्रेनिंग पर आए हुए विद्यार्थियों को अपर्णा पहनने पर फटकार लगाई। कहा कि आगे से किसी प्रकार की कोताही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान उन्होंने दवाइयों के स्टोर में कचरा मिलने के कारण कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने इंचार्ज डॉ. जितेंद्र मोरवाल को निर्देश देते हुए कहा कि अगर कोई कर्मचारी समय पर नहीं आता है और कार्य नहीं करता है तो उसकी शिकायत लिखित रूप से दें। एसएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि इंचार्ज को निर्देश दे दिए गए हैं 15 दिन में अपने कागजात पूरे करके फाइल विभाग के कार्यालय पहुंचाएं। जल्दी ही कनीना उप नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी व प्रसव कक्ष में महिला चिकित्सक की नियुक्ति की जाएगी। गर्भवती महिलाओं को अब नारनौल जाने की आवश्यकता नहीं होगी जल्दी सभी सुविधाएं उप नागरिक अस्पताल कनीना में उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव ने कहा कि कनीना अस्पताल में जल्द की ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित की जाएगी। रक्तदान एकत्रित करने वाली यूनिट के लिए जल्दी ही बजट आ जाएगा। स्टोरेज यूनिट में 240 यूनिट रक्त एकत्रित किया जा सकेगा। इस दौरान इंचार्ज डॉ. जितेंद्र मोरवाल, डॉ. सुंदरलाल, फार्मासिस्ट सत्येंद्र साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें