फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सैनी दिखाएंगे हाफ मैराथन को हरी झंडी : विधायक

विज्ञापन
फोटो 1मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत करते विधायक ओम प्रकाश यादव।संवाद
विज्ञापन
नारनौल में 9 अगस्त को राज्य स्तरीय हाफ मैराथन दौड़ और ''''हर घर तिरंगा'''' अभियान का आयोजन किया जाएगा। विधायक ओमप्रकाश यादव ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। सरकारी नौकरियों में बिना खर्ची, बिना पर्ची की पारदर्शी व्यवस्था से युवाओं का भरोसा बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की खेल नीति के कारण प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। विधायक ने सभी नागरिकों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता के दौरान विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े युवाओं को माफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि जनभागीदारी का कार्यक्रम है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव और पूर्व जिला अध्यक्ष जेपी सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें