फोटो नंबर-12सिहमा में आयोजित बेटी बचाओं कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। संवाद
सिहमा। क्षेत्र के गांव दुलोठ जाट में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी को बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और शिक्षा के प्रति शपथ दिलाई गई।
स्वास्थ्यकर्मी रीना कुमारी ने बताया कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है। बेटियों को समान अवसर और प्रोत्साहन मिलेगा तो वह अपने सपनों को पूरा कर सकेंगी। इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। बेटियों को पढ़ाना और आत्मनिर्भर बनाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।
गांव के सरपंच प्रीतम ने बताया कि प्रसव पूर्व लिंग जांच करवाना अपराध है। यदि ऐसा करता या करवाता कोई पकड़ा जाता है तो उसके लिए सजा का प्रावधान है। यदि इस मौके पर एमपीएचडब्ल्यू अनिल कुमार, सीएचओ गीतू, आंगनबाड़ी वर्कर सुनीता, आशा वर्कर सुमन, पंच रजनी आदि मौजूद रहे। संवाद