फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो निजी अस्पतालों में सीएम फ्लाइंग ने खंगाले रिकॉर्ड

विज्ञापन
फोटो 21अस्पताल में जांच करते सीएम फ्लाइंग की टीम।स्रोत टीम
विज्ञापन
नारनौल। आयुष्मान भारत योजना के मरीजों के इलाज में फर्जीवाड़े की शिकायतों पर सीएम फ्लाइंग ने शुक्रवार को शहर के कई निजी अस्पतालों के रिकॉर्ड खंगाले। टीम ने मरीजों से बात की और इनसे जुड़े दस्तावेज अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

एसआई सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, गुप्तचर विभाग व स्वास्थ्य विभाग की टीम पहले सिंघाना रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंची। यहां आयुष्मान योजना के 11, भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के 16 और बीमा कंपनियों (टीपीए) के 3 मरीज भर्ती मिले।
टीम ने मरीजों से पूछा कि आयुष्मान कार्ड के नाम पर कोई अतिरिक्त शुल्क तो नहीं लिया जा रहा। अस्पताल का एक वर्ष का रिकॉर्ड भी खंगाला गया। इसके बाद टीम हुडा सेक्टर स्थिति दूसरे निजी अस्पताल पहुंची। यहां आयुष्मान के 2, ईसीएचएस के 5 और टीपीए के 2 मरीज भर्ती पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें