फोटो नंबर- 27धानौता खेल नर्सरी में सेना की टीम के साथ अभ्यास करते खिलाड़ी। स्रोत- कोच
नारनौल। गांव धानौता की वॉलीबॉल खेल नर्सरी में खिलाड़ियों को सेना की टीमों के साथ अभ्यास का अवसर मिल रहा है। नर्सरी में करीब 50 खिलाड़ी नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। वॉलीबॉल के साथ सेना भर्ती के लिए लंबी कूद, ऊंची कूद और दौड़ की भी तैयारी कर रहे हैं।
कोच मनोज खटाणा के अनुसार सेना की टीमें समय-समय पर यहां अभ्यास के लिए आती हैं। इससे खिलाड़ियों को अनुशासन और फिटनेस सीखने का मौका मिलता है। पिछले वर्ष एक खिलाड़ी का चयन सेना में खेल कोटे से हुआ था। इससे उनका प्रदर्शन और भी बेहतर हो रहा है।
बॉक्स
सेना की टीम के साथ अभ्यास करने में हमेशा मजा आता है और बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मैं भी सेना में शामिल होकर देश सेवा करना चाहता हूं।
-दीपेश, वॉलीबॉल खिलाड़ी
बॉक्स
सेना के जवानों के साथ अभ्यास करते हुए उनकी दिनचर्या व अनुशासन को करीब से देखने को अवसर मिला। सेना की टीम के साथ अभ्यास कर मैं और साथी खिलाड़ी उत्साहित है।
-लक्ष्मण, वॉलीबॉल खिलाड़ी