फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे सिटी लाइफ अस्पताल पर सीएम फ्लाइंग की रेड

विज्ञापन
फोटो नंबर-27अस्पताल में सील की गई किट के साथ सीएम फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत: वि
विज्ञापन
नारनौल। सीएम उड़नदस्ता टीम रेवाड़ी ने शुक्रवार को सिंघाना रोड स्थित निजी अस्पताल सिटी लाइफ में छापेमारी की। इस दौरान अस्पताल में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं जिसके बाद संबंधित विभाग ने नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि अस्पताल का सीएमओ कार्यालय में एचपीआर (हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स रजिस्ट्री) और एचएफआर (हेल्थकेयर फैसिलिटी रजिस्ट्री) पंजीकरण नहीं कराया गया था। इसके अलावा, अस्पताल संचालक ओपीडी और आईपीडी से संबंधित कोई भी रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सका जबकि मौके पर मरीजों को भर्ती पाया गया।
इसके अलावा, अस्पताल में संचालित मेडिकल स्टोर की भी जांच की गई जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं। टीम को वहां से प्रेगा एंड नामक एक एमटीपी किट भी मिली जिसकी एक्सपायरी अगस्त 2027 तक दर्ज थी। हालांकि जांच में अस्पताल में एमटीपी (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी) से संबंधित कोई उपकरण नहीं पाए गए।
विज्ञापन

वहीं, अस्पताल संचालक के पास एमटीपी से संबंधित कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं मिली। इस पर ड्रग कंट्रोल अधिकारी प्रशांत कुमार ने एमटीपी किट को कब्जे में लेकर सील कर दिया। अस्पताल संचालक राजीव सैनी को नोटिस जारी कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
छापेमारी के दौरान मेडिकल अधिकारी डॉ. नवीन कुमार, एमटीपी नोडल अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, ड्रग निरीक्षक प्रशांत कुमार व गुप्तचर विभाग की टीम मौजूद रही। जांच के दौरान अस्पताल संचालक राजीव सैनी (निवासी नारनौल) और डॉ. इंद्रजीत राजोरा (बीएएमएस) भी मौके पर उपस्थित पाए गए। निरीक्षण में डॉ. इंद्रजीत राजोरा की ओर से प्रस्तुत बीएएमएस प्रमाणपत्र को सही पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें