फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: सीएम फ्लाइंग ने नांगल चौधरी के तीन कार्यालयों में की रेड, 17 अधिकारी और कर्मी मिले गैरहाजिर

Fri, 25 Aug 2023 02:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नांगल चौधरी कस्बा में बने विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों के गैर हाजिर मिलने की शिकायतें मुख्यमंत्री उड़न दस्ता रेवाड़ी को मिल रही थी। इन्हीं शिकायतों के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी की टीम ने नांगल चौधरी क्षेत्र के विभिन्न ऑफिस में छापेमारी की।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल मुख्यमंत्री उड़ानदस्ता कि टीम ने शुक्रवार को नांगल चौधरी तीन कार्यालयों में छापामारी कार्रवाई की। इस दौरान 17 अधिकारी और कर्मी गैर हाजिर मिले। टीम ने रिपोर्ट उच्च अधिकारीयों को भेज दी हैं। सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी की टीम द्वारा शुक्रवार क़ो नांगल चौधरी कस्बा के तहसील कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय व बीडीओ कार्यालय में छापा मार कार्रवाई की गई। छापेमारी में तीनों कार्यालयों से 17 कर्मचारी व अधिकारी गैर हाजिर मिले। इनमें एक नायब तहसीलदार भी शामिल है।गैर हाजिर मिले कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की अनुशंसा उच्च अधिकारियों को सीएम फ्लाइंग ने की है।

विज्ञापन


कई दिनों से मिल रही थी शिकायतें
नांगल चौधरी कस्बा में बने विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों के गैर हाजिर मिलने की शिकायतें मुख्यमंत्री उड़न दस्ता रेवाड़ी को मिल रही थी। इन्हीं शिकायतों के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी की टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर सतेंद्र की अगुवाई में एक टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट मोहम्मद अजहरूद्दीन एसडीओ सिटी नारनौल को साथ लेकर नांगल चौधरी क्षेत्र के विभिन्न ऑफिस में छापेमारी की।

इस दौरान सबसे पहले नांगल चौधरी के तहसील कार्यालय में छापेमारी की गई। इस कार्यालय में नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार सहित कुल 12 अधिकारी व कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इसके अलावा नगर पालिका कार्यालय में दो कर्मचारी गैर हाजिर मिले। वहीं, बीडीपीओ कार्यालय में भी एक कर्मचारी नहीं मिला। इस मौके पर सीएम फ्लाइंग के कर्मपाल, सीआईडी विभाग के सब इंस्पेक्टर जसवंत, नरेंद्र संजय पाल, संदीप और प्रेम मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें