त्योहारी सीजन को लेकर सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ मिठाइयों के सैंपल लिए। टीम ने चार मिठाई की दुकानों से अलग-अलग मिठाइयों के सैंपल लिए। अब उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग के एसआई लोकपाल, एचसी अजय, सीआईडी से एसआई हिम्मत सिंह, एचसी अनिल कुमार और एससी जसवंत ने शहर में अलग-अलग जगहों से मिठाई की गोदामों से सैंपल लिए। इस दौरान खाद्य सुरक्षा निरीक्षक डॉ. भंवर सिंह मौजूद थे। टीम ने मानक चौक से हुक्मचंद्र मिष्ठान भंडार से खोवा व करवा का सौंपल लिया। पवन कुमार एवं जगनलाल मिष्ठान से रसगुल्ला और खोवा के सैंपल लिए गए। पंजाबी मिष्ठान भंडार सिंघाना रोड से खोवा, रसगुल्ला और गुलाब जमुन का सैंपल लिया गया। बीकानेर मिष्ठान भंडार से बर्फी व रसगुल्ला का सैंपल लिया गया है। डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि त्योहार को देखते हुए सीएम फ्लाइंग ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि सैंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा। बता दें कि इससे पहले सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की टीम ने अवैध पटाखे, बीज और खाद की दुकानों पर छापा मारा था। इसमें लाइसेंस न मिलने वालों पर पुलिस की कार्रवाई की गई थी। अब दीवाली को देखते हुए मिठाइयों के सैंपल लिए जा रहे हैं।