फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते टीम ने गांव जेरपुर की पहाड़ी की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव जेरपुर की पहाड़ी पर किए जा रहे अवैध खनन को लेकर छापेमारी की। टीम को देखकर पहाड़ी पर ट्रैक्टर ट्राली खाली तीन लोग फरार हो गए। टीम ने मौके से माइनिंग में प्रयोग होने वाले औजार तथा विस्फोटक पदार्थ बरामद किया। टीम को चार आरोपियों की पहचान हो गई है। चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हाई कोर्ट के आदेश पर पहाड़ियों पर अवैध खनन बंद किया हुआ है। बावजूद इसके क्षेत्र की पहाड़ियों में स्थानीय निवासी जोरशोर से अवैध खनन कर रहे हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव जेरपुर में स्थित स्टेडियम के पास पहाड़ी पर कुछ लोग अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्राली पत्थरों से भर रहे हैं। अधिकारियों ने तुरंत टीम गठित की। टीम ने गांव जेरपुर स्टेडियम के पास स्थिति पहाड़ी पर छापेमारी की गई। इससे पहले ही रास्ते में पहाड़ी की ओर से एक ट्रैक्टर ट्राली अवैध पत्थरों से भरी हुई आ रही थी। टीम को देखकर ट्रैक्टर चालक ने ट्राली को प्रेशर से उठाकर खाली कर भगा ले गया। उन्होंने बताया कि भागने वाले चालक की पहचान सोनू निवासी जेरपुर हुई है। इसके उपरांत टीम पहाड़ी पर पहुंची तो वहां खड़े ट्रैक्टर ट्राली में तीन व्यक्ति अवैध रूप से पत्थरों की चोरी कर ट्राली भर रहे थे। टीम को देखकर ट्रैक्टर ट्राली चालक एवं उसके दो साथी प्रेशर से खाली करता हुआ मौके से फरार हो गया। टीम ने इसकी वीडियोग्राफी भी की है। मुखबिर ने ट्रैक्टर चालक का नाम कुलदीप, भागने वाले व्यक्तियों का नाम मोदिया, रामौतार बताया। मौके पर टीम ने चेक किया तो वहां पर माइनिंग में प्रयोग किए जाने वाले लोहे के औजार, तसला, फावड़ा, एक अद्द घन, दो साभल बरामद किए। इसके अलावा प्लास्टिक की थैली में विस्फोटक सामग्री भी मिली। एक थैली में 240 ग्राम शोरा व 12 नग बारूद मिली। सतनाली पुलिस ने उड़नदस्ते टीम के इंसपेक्टर सुबे सिंह की शिकायत पर अवैध खनन, पत्थर चोरी करके व ट्रैक्टर चालकों द्वारा दूसरों की जान को जोखिम में डालकर तेजगति से भगाकर व अवैध रुप से पत्थर तोड़ने वाले विस्फोटक पदार्थ को रखने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने जेरपुर की पहाड़ी पर छापेमारी की थी तो उनकी शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, सतनाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें