फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली में आधे घंटे जमकर बरसे बादल, जलभराव से हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को मंगलवार सुबह हुई जोरदार बारिश ने राहत दिला दी। इस बारिश से फसल में भी फायदा होगा। जिसको लेकर किसानों के चेहरों पर रौनक दिखाई दी। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण जगह जगह जलभराव से आम नागरिक प्रभावित भी हुए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब आधा घंटे जमकर हुई, जिससे कस्बे के सभी वार्डों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी पानी ही पानी दिखाई देने लगा। दो घंटे बाद सब सामान्य हो गया था। किसान सुरेश कुमार ने बताया कि इस समय बाजरा, ग्वार व कपास की फसल करने का समय है।
यह फसल बारिश पर निर्भर रहती है। क्षेत्र के जागरूक व सामाजिक नागरिकों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि मानसून सत्र में नालियों की साफ-सफाई सुचारू की जाए, ताकि भविष्य में कोई किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें