फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चौथे दिन भी हड़ताल पर रहें लिपिक, विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने दिया समर्थन

Sun, 09 Jul 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। तहसील और डीसी कार्यालय का काम ठप होने के कारण सरकार को हो रहा प्रतिदिन लाखों का नुकसान हो रहा है। स्थानीय लघु सचिवालय में क्लेरिकल एसोसिएशन के बैनर तले विभिन्न विभागों में कार्यरत लिपिक चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

लिपिक वर्ग की हड़ताल के चलते आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं रजिस्ट्री नहीं होने के कारण सरकार को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। शनिवार को धरने की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला प्रधान दिनेश यादव ने की जबकि अध्यक्षता जिला कोऑर्डिनेटर संदीप कुमार ने की। उन्होंने कहा कि वर्ष 1957 में पहले वेतन आयोग के समय क्लर्क का पे-स्केल, जेई, डिप्टी रेंजर से अधिक होता था। लेकिन सातवें वेतन आयोग के बाद क्लर्क पे-ग्रेड 19900 रुपये रह गया। वहीं डिप्टी रेंजर जेई सहित अन्य पदों का पे-ग्रेड बढ़कर 35400 रुपये पहुंच गया। उन्होंने बताया अन्य कर्मचारियों काे सरकार की ओर से कई प्रकार के भत्ते मिलते हैं, लेकिन क्लर्क वर्ग को सरकार द्वारा कोई भत्ता नहीं दिया जाता जबकि क्लर्क प्रत्येक विभाग की रीढ़ की हड्डी होता है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्द उनकी मांग नहीं मानती तो आंदोलन तेज करने का फैसला लिया जा सकता है। क्लर्क एसोसिएशन के धरने को बलवान फौजी, पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा व पूर्व एसडीएम संदीप सिंह ने अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर दशरथ, सुरेश, मन्नू देवी, रमेश, अनिल, सुरेश, प्रदीप, पूजा, अनिता, सतीश, संजय सहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें