फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वार्ड 9 में सफाई व्यवस्था चरमराई, कूड़े के लगे ढेर

Sat, 15 Feb 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 08अटेली के वार्ड नंबर 9 में सड़क पर फैली गंदगी। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। नगर पालिका के वार्ड नंबर 9 में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नालियां कूड़े से अटीं पड़ी हैं। इससे गंदे पानी की निकासी नहीं होने से पानी सड़क पर बहता है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

यह वार्ड बहरोड़ बस स्टैंड, ताजपुर रोड, बीडीपीओ कार्यालय तक बसा हुआ है। इसकी 1240 की आबादी है। जहां 441 मतदाता स्थायी रूप से रहते हैं, जिनमें 234 पुरुष व 207 महिला मतदाता हैं। वार्ड पार्षद पद के लिए सामान्य श्रेणी निर्धारित की गई है। अभी वार्ड में सफाई व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमराई हुई है। स्ट्रीट लाइटों की हालत खस्ता बनी हुई है। साथ में नालियां कचरे से अटी पड़ी है। इसका खामियाजा वार्ड वासी उठा रहे हैं।
वार्डवासियों के लिए पूजा अर्चना करने के लिए एक मंदिर स्थापित है। वहीं मुस्लिम समुदाय के लिए मस्जिद भी है। जहां ईद के अलावा शुक्रवार को नमाज पढ़ी जाती है। नन्हे बच्चों के लिए एक निजी भवन में आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित किया गया है। वार्ड के मतदाता नपा चुनाव को लेकर सक्रिय है। मतदान तिथि को लेकर उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन



-

यह वार्ड कस्बे के ताजपुर रोड, बहरोड़ बस स्टैंड और बीडीपीओ कार्यालय तक बसा हुआ है, लेकिन सफाई व्यवस्था चरमरा जाने से नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।- पवन जांगिड़।

-

वार्ड की लगभग नालियां कूड़े से अटीं हैं। गंदे पानी की निकासी सुचारू रूप से नहीं हो रही, जिसके कारण नागरिक बेहद परेशान हैं। समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।- बलवंत सैनी।

-


यह वार्ड ड्राॅ के बाद जरनल कैटेगरी के लिए निर्धारित किया गया है। नपा चुनाव में यहां के मतदाता बढ़-चढ़कर कर भाग लेते हैं। वहीं 2 मार्च के मतदान को लेकर काफी उत्साहित हैं।-ओमप्रकाश।



-


वार्ड की नालियों की सफाई समय पर नहीं होने से यहां गंदगी फैली रहती है। बारिश के समय जलभराव हो जाता है। इससे नागरिकों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।-संजय अग्रवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें