फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हुडा सेक्टर में चलाया स्वच्छता अभियान

Fri, 29 Aug 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 5कर्मचारियों को प्रशिक्षण देते डीएमसी रणवीर सिंह।स्रोत डीआईपीआरओ
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा सरकार के निर्देश पर नगर परिषद की ओर से शुक्रवार को हुडा सेक्टर एक में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए के प्रधान नरेश चौधरी ने की।
विज्ञापन

अभियान में नगर परिषद के जेई विकास शर्मा, महेंद्र चौहान सुपरवाइजर, सुमेर सफाई शाखा इंचार्ज, राजा व रमन सफाई कर्मचारी शामिल रहे। नरेश चौधरी व विकास शर्मा जेई के नेतृत्व में सभी लोगों ने चंद्रशेखर पार्क से हुडा हाउसिंग बोर्ड सहित पूरे हुड्डा सेक्टर में घर-घर लोगों का कूड़ा उठान किया।
आमजन को कूड़ा इधर उधर नहीं फेंकने और गंदगी को सड़क व खाली प्लाॅटों में नहीं डालने के लिए जागरूक किया।आरडब्ल्यूए के प्रधान नरेश चौधरी ने कहा कि स्वच्छता अभियान को लेकर प्रत्येक व्यक्ति का जागरूक होना जरूरी है।
विज्ञापन

नगर परिषद के विकास जेई विकास शर्मा ने कहा कि स्वच्छता अभियान से शहर की विभिन्न संस्थाएं जुड़ रही हैं। यह एक अच्छा संकेत है।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार आरडब्ल्यूए के सभी सदस्यों ने नगर परिषद के साथ मिलकर सेक्टर में डोर-टू-डोर जाकर लोगों को घरों में कूड़ादान रखने व गंदगी नहीं फैलाने के जागरूक किया।
इस अभियान में उपप्रधान सुरेंद्र लाल शर्मा, प्रेस सचिव महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश चौधरी, अनिता चौहान, भूपसिंह, कैप्टन वीपी सिंह, सुभाष सांमरिया, पूर्व सचिव ब्रह्मप्रकाश, महेंद्र सिंह छिलवाल, मुकेश डोगीवाल व मेजर मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें