फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कूड़े का नियमित उठान न होने से चरमराई व्यवस्था

Sun, 13 Apr 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-12अटेली के वार्ड नंबर दो में सड़क पर फैली गंदगी। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। स्थानीय कस्बे में सफाई व्यवस्था चरमराई गई है। इसके कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अटेली नगर पालिका में 12 वार्ड हैं। इसकी जनसंख्या लगभग 18 हजार है। नपा प्रशासन ने सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए 24 सफाई कर्मचारी और तीन टेंपो हैं। सफाई जरूरी सेवा में शामिल होने के बाद भी रविवार को काम नहीं होता।
विज्ञापन

इससे शहर की सड़कों, चौक-चौराहों और गलियों में कूड़े के ढेर लग जाते हैं। पुरानी मंडी, झंडा चौक, खजाना कार्यालय, पुरानी नपा भवन, भगवान वाल्मीकि चौक, रेलवे रोड, नया बस स्टैंड और पुराना बस स्टैंड जैसे इलाकों में रविवार को कचरा नहीं उठता तो कभी कर्मचारी छुट्टी पर होने से भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें