फोटो संख्या:68- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में विद्यार्थियों को संबोधित करते प्राचार्य प्र
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षाएं सोमवार से शुरू हो चुकी हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी नारायण ने बताया कि सभी विभागों में कक्षाएं नियमित रूप से शुरू कर दी गई हैं।
प्रवेश प्रक्रिया के दौरान सभी विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के नियमों और नीतियों का पालन किया है। महाविद्यालय प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि सभी विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन और सहायता मिले ताकि वे अपने अध्ययन में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें। महाविद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थी अपने दस्तावेज 30 जुलाई तक महाविद्यालय में जमा करवाएं। विभिन्न विभागों के अध्यक्षों ने भी विद्यार्थियों का स्वागत किया है और उन्हें अपने-अपने विषयों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया है।
महाविद्यालय के एडमिशन नोडल अधिकारी प्रो. विजय यादव ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने सत्र 2024-25 में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन फीस भर दी है वे 30 जुलाई से पूर्व अपना प्रवेश फार्म आवश्यक दस्तावेजों सहित महाविद्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त द्वितीय व तृतीय वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी भी अपनी फीस 30 जुलाई से भरना सुनिश्चित करें, ताकि उनका प्रवेश हो सके।
फोटो संख्या:68- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में विद्यार्थियों को संबोधित करते प्राचार्य प्र