फोटो 10स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
नारनौल। नागरिक अस्पताल काे अत्याधुनिक कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन मिली है। इससे अब मरीजों को जांच करवाने के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
महेंद्रगढ़ जिले को दिवाली पर स्वास्थ्य का तोहफा मिला है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन के नारनौल नागरिक अस्पताल में स्थापित होने से जिले के लोगों को जांच के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। यह मशीन गर्भवतियों, हृदय रोगियों और अन्य गंभीर बीमारियों के निदान में गेम चेंजर साबित होगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के नागरिकों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रुख न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता है कि सिविल अस्पतालों में आधुनिक उपकरण और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध हों। यह मशीन शीघ्र ही नागरिक अस्पताल नारनौल में कार्य करना शुरू कर देगी जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को तत्काल लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।