फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में डेंगू मरीज आया सामने

Sat, 26 Nov 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सिविल अस्पताल में वीरवार को डेंगू का मामला सामने आया। इस मौसम में डेंगू का यह पहला केस सामने आया है। नगर की कर्मचारी कॉलोनी अक्षय पुत्र मुकेश कुमार वीरवार को सिविल अस्पताल में चेकअप करवाने पहुंचा तो वहां पर चिकित्सकों ने उसकी जांच करवाई और जांच में प्लेटलेट कम मिला तथा डेंगू टेस्ट भी पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन

 मरीज के पिता ने बताया कि अक्षय दिल्ली में पढ़ाई करता है। दस दिन पहले वह दिल्ली से आया था उसके दो-तीन बाद ही उसको बुखार हो गया। एक सप्ताह बुखार रहने पर उन्होंने वीरवार को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आए थे। चिकित्सकों ने देखकर डेंगू जांच करवाई जिसमें उसकी जांच पॉजीटिव मिली। चिकित्सकों ने डेंगू की अस्पताल में सुविधा नहीं होने पर रेफर कर दिया। अभी उसका ईलाज ईसीएच महेंद्रगढ़ में ही चल रहा है। उसकी प्लेटलेट बढ़कर 94 हजार हो गई है।
बाक्स
84 हजार थी प्लेटलेट
मरीज के पिता मुकेश ने बताया कि एक सप्ताह तक बुखार आदि की दवाइयां दिलाते रहे लेकिन जब बुखार नहीं उतरा तो वो सिविल अस्पताल लेकर आए चिकित्सक ने एनएस1एजी तथा आईजीएम की जांच लिख दी जिसमें दोनों ही जांच पॉजिटिव मिले। इसके अलावा प्लेटलेट 84000 हजार हो गयी थी।
विज्ञापन

बाक्स:
डेंगू के लक्षण:
डेंगू होने पर बुखार आता है।
शरीर पर लाल चकते होना।
हड्डियों में दर्द होना।
सिर में दर्द होना।
आंखों के पीछे वाले हिस्से में दर्द होना।
प्लेटलेट डाउन होना।
उपाय:
अच्छे चिकित्सक से इलाज करवाना चाहिए।
पीसीएम टेबलेट लेनी चाहिए।
दिन में दो बार जूस पीना चाहिए।
अधिक से अधिक आराम करना चाहिए।
 ----------------------------------------

डेंगू इस मौसम में नहीं होता। अब ठंड बढ़ गई है। अगर बाजार में चेक करवाया है तो उसकी जांच की जाएगी क्योंकि बाजार में एनएच-1 कार्ड से टेस्ट करते हैं वो मान्य नहीं होता। -डॉ. अश्वनी रोहिल्ला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें