फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका भंग कराने की मांग को लेकर सीएम, डिप्टी सीएम, नगर निकाय मंत्री को किया ट्वीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका भंग करने की मांग को लेकर महेंद्रगढ़ बचाओ संघर्ष समिति ने सीएम, डिप्टी सीएम और नगर निकाय मंत्री को पत्र लिखा है। समिति के प्रधान प्रदीप बालरोडिया ने बताया कि उनकी संस्था की तरफ से सीएम मनोहर लाल खट्टर, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और गृह मंत्री अनिल विज को ट्वीट भी किया है।
विज्ञापन

प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज को ईमेल के माध्यम से भी एक पत्र भेजा है। पत्र में नगरपालिका को भंग करने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि पत्र में कहा गया है कि महेंद्रगढ़ शहर की स्थिति बदहाल है। शहर की सड़कें जहां टूटी हुई है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नगर पार्षदों और चेयरपर्सन की आपसी खींचतान के कारण शहर की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगरपालिका के खाते में करोड़ों रुपये होने के बावजूद लोगों को टूटी हुई सड़कों से गुजरना पड़ता है। नगर पालिका साढ़े 3 साल में विकास करने में पूरी तरह असफल रही है। पार्षदों और चेयरपर्सन के आपसी केस कई अदालतों में विचाराधीन हैं। पार्षदों, चेयरपर्सन को कोर्ट कचहरी से ही फुर्सत नहीं है। पत्र के साथ शहर की सड़कों, गंदगी के ढेर, बदहाली के कुछ फोटो भी भेजे हैं। ट्वीट के माध्यम से भी सीएम, डिप्टी सीएम, नगर निकाय मंत्री को अगवत कराया गया है। इससे पहले समिति ने सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री ज्ञापन भी सौंपा था, जिसमें नपा को भंग करने की मांग थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें