फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा शुरू हुई बाजरे की खरीद कमेटी से सत्यापन कराना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के विरोध के बाद मंगलवार शाम करीब तीन बजे मंडी में बाजरे की खरीद दोबारा से शुरू हो गई। डीसी की ओर से गठित कमेटी के सत्यापन के बाद ही बाजरे की खरीद की जा रही है। जिसमें किसान की आईडी की जांच की जा रही है। उसकी जमीन के रिकार्ड का ब्योरा भी लिया जा रहा है। देर शाम तक 60 किसानों का बाजरा खरीदा गया।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में पंजीकृत 13300 किसानों ने बाजरा बेचने के लिए पंजीकरण कराया था। प्रदेश सरकार की ओर से बाजरे की खरीद के लिए पहला शेड्यूल 15 नवंबर तक का जारी किया गया था। शुरूआती करीब 15 दिन में बाजरे की खरीद प्रक्रिया बेहद धीमी रही। अब तक लगभग 8800 किसान ही अपना बाजरा बेच सके हैं। करीब 4500 किसानों को अपना बाजरा बेचने के लिए बारी आने का इंतजार है। 16 नवंबर को बाजरा खरीद को बंद कर दिया गया। जिसके बाद किसानों ने मंडी गेट बंद कर रोड जाम किया।
किसानों ने विरोध जताया। प्रदेश सरकार ने खरीद का शेड्यूल आगे 27 नवंबर तक बढ़ा दिया है। इसमें एक शर्त जोड़ दी गई है। डीसी की जांच के बाद ही बाजरा खरीद होगी। मंगलवार को डीसी ने मंडियों के लिए कमेटियों का गठन कर दिया है। इसमें पटवारी, एडीए, राजस्व विभाग के कर्मियों को शामिल किया गया है। यह टीम बाजरा बेचने आए किसान का पूरा रिकार्ड हासिल करेगी। जिसमें किसान का नाम, पता, आधार कार्ड, जमीन का रिकार्ड, बाजरा बिजाई का रिकार्ड जांचा जाएगा। पूरी जांच के बाद कमेटी ओके रिपोर्ट देगी उनका बाजरा ही खरीदा जाएगा। महेंद्रगढ़ मंडी में मंगलवार शाम तीन बजे बाजरे की दोबारा से खरीद शुरू हो गई। देर शाम तक करीब 60 किसानों का बाजरा खरीद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें