फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा, महिला की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीनी विवाद को लेकर सोमवार को दो गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़े में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के लड़के के बयान पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मोहल्ला पीरआगा निवासी कैलाश व रामकिशोर एक ही परिवार के सदस्य थे। दोनों के बीच एक प्लॉट को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन था। न्यायालय ने इस भूखंड का फैसला रामकिशोर के पक्ष में सुनाया था। न्यायालय के फैसले के बाद भी कैलाश का परिवार इस बात को मानने को तैयार नहीं हुआ और सोमवार सुबह इसको लेकर दोनों परिवारों में झगड़ा हो गया।
पीड़ित मुकेश कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह कैलाश, उसका पुत्र अजीत, अमित व हेमंत, बाबूलाल, बाबूलाल की पत्नी गीता व अजीत की पत्नी समेत 8-10 लोग लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी आदि लेकर इस भूखंड पर पहुंचे और वहां लगाई गई छड़ियों को हटाने लगे। उसकी मां संतोष देवी पत्नी रामकिशोर ने थोड़ी दूरी पर स्थित घर से आवाज देकर उन्हें छड़ियां हटाने से मना किया। इसके बाद उक्त लोग हमारे घर पहुंच गए और मेरी मां संतोष पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उन लोगों ने मुझ पर व मेरी पत्नी पर भी हमला कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। झगड़े का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने बीच-बचाव कराया और उन्हें उपचार के लिए नारनौल नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी मां संतोष देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कागजी कार्रवाही कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मुकेश की शिकायत पर आठ-दस लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें