फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के 30वें दिन बार एसोसिएशन को मिली फैमिली कोर्ट की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय, एडीजे और फैमिली कोर्ट की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे बार एसोसिएशन के सदस्यों को 30वें दिन फैमिली कोर्ट की सौगात मिली। प्रदेेेश सरकार ने प्रदेश के 6 जिलों में फैमिली कोर्ट स्थापना का पत्र जारी किया। इस पत्र के जारी होने पर बार एसोसिएशन ने खुशी जाहिर करते हुए शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा और सीएम मनोहरलाल का आभार जताया। बार ने कहा कि अपनी दो अन्य मांगों को लेकर हड़ताल जारी रखेंगे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय, एडीजे और फैमिली कोर्ट की मांग को लेकर बार एसोसिएशन के सदस्य शुक्रवार को 30 वें दिन हड़ताल पर रहे। अधिवक्ता दलीप सिंह यादव, इंद्रपाल यादव, जयप्रकाश गोयल, राजीव यादव और रवींद्र क्रमिक अनशन पर रहे। बार प्रधान रवींद्र यादव ने बार सदस्यों को सरकार की ओर से जारी लेटर दिखाया। उन्होंने बताया कि फैमिली कोर्ट की मांग को पूरा कर दिया है। इसके लिए बार के सदस्य प्रदेश के सीएम मनोहरलाल और शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा का आभार जताते हैं। हमारी दो अन्य मांगों के पूरा होने तक हम आंदोलन जारी रखेंगे। एडीजे कोर्ट और जिला मुख्यालय की मांग को लेकर हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आगे की रणनीति तय करने के लिए शनिवार 31 अगस्त को धरना स्थल पर मार्गदर्शक मंडल की बैठक होगी।
सीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
बार प्रधान रवींद्र यादव ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल सीएम मनोहरलाल से मिलने का प्रयास करेगा। इसके लिए शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के जरिए समय मांगा गया है। हम सीएम से मिलकर फैमिली कोर्ट की मांग पूरा करने पर आभार जताएंगे। साथ ही अपनी दो अन्य मांगों को पूरा करने के लिए अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन

छह जिलों को मिली फैमिली कोर्ट
प्रदेश के 16 जिलों में पहले से ही फैमिली कोर्ट स्थापित है। छह जिलों में फैमिली कोर्ट के लिए शुक्रवार को लेटर जारी किया गया है। इसमें फतेहाबाद, झज्जर, कैथल, नूंह, महेंद्रगढ़ और पलवल जिले में फैमिली कोर्ट स्थापित की जाएंगी। जिसमें 54 स्थाई पद भी स्वीकृत किए गए हैं। फैमिली कोर्ट के लिए एडिशनल सेशन जज के छह पद, स्टेनोग्राफर ए ग्रेड छह, रीडर छह, स्टेनोग्राफर 6, ट्रांसलेटर 6, अहलमद 6, क्लर्क 6 व ड्राइवर-6 के अलावा छह अन्य पद स्वीकार किए गए हैं।
मैंने जो वादा किया था उसे पूरा कराया है। महेंद्रगढ़ में फैमिली कोर्ट की मांग पूरी हो गई है। इस बारे में लेटर जारी हो गया है। वकीलों से एक महीने का समय मांगा था। केवल 20 दिन में ही इस मांग को पूरा कराया है। फैमिली कोर्ट आने से महेंद्रगढ़ के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

- रामबिलास शर्मा, शिक्षामंत्री, हरियाणा सरकार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें