मुख्यमंत्री मनोहरलाल की जन आशीर्वाद यात्रा के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में इस यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंध रहेगी। डीसी जगदीश शर्मा ने एसपी दीपक सहारन के साथ पूरे रूट का मुआयना किया।
सीएम 31 अगस्त का जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पहले दिन लगभग 45 जगहों पर फूल-मालाओं से बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद वे चितवन वाटिका में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। चितवन वाटिका में आयोजित जनसभा को संबोधित करने से पहले लगभग 35.77 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री चितवन वाटिका से ही लगभग 318.04 लाख रुपये की लागत से बने 33 केवी सब स्टेशन हसनपुर का उद्घाटन करेंगे। इस सब स्टेशन से 18 गांवों को बिजली सप्लाई मिलेगी। इस सब स्टेशन से गांव रामबास, कोरियावास दनचौली, कारोली, मारोली, धानोता, हसनपुर, थाना, गहली, मकसुसपुर, रसूलपुर, कुलताजपुर, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, बशीरपुर, तलोट व छिलरो आदि को फायदा होगा।
इसके अलावा नारनौल के नेताजी सुभाष चंद्र स्टेडियम में लगभग 325 लाख रुपये की लागत से बने खेल सुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे। खेल सुविधा केंद्र लगभग 14 हजार वर्ग फिट में बनकर तैयार हुआ है। सुविधा केंद्र में भू-तल पर जूडो हाल, कुश्ती, कराटे बॉक्सिंग कबड्डी का ग्राउंड है। प्रथम तल पर लगभग 100 खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था है। कनीना में लगभग 1423.92 लाख रुपये की लागत से बने 50 बेड के अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे। इसमें ओपीडी ब्लाक, इंडोर लेबोरेट्री, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड व फार्मेसी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल में फिजिशियन शिशु रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ व एनैस्थिसिया आदि विशेषज्ञों की सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा सीएम बलाह कला में लगभग 360 लाख रुपये की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण एका शिलान्यास करेंगे। मालड़ाबास में लगभग 363.63 लाख रुपये की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण का शिलान्यास करेंगे। नागरिक अस्पताल नारनौल में लगभग 656.41 लाख रुपये की लागत से बनने वाला ट्रामा सेंटर का शिलान्यास भी करेंगे। इसमें विशेषज्ञों की विशेष टीम, आईसीयू व सीटी स्कैन की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में लगभग 130.75 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एनवीएम का शिलान्यास करेंगे। नई सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ का विस्तार के लिए कुल 4840 वर्ग गज अधिग्रहण की गई है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन, एसडीएम नारनौल महेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
ये रहेगा रूट
मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा पहले दिन बजाड़ चौक से शुरू होकर यह गांव चंदपुरा, मिलन गार्डन अटेली, रितू गार्डन अटेली, चौधरी धर्मकांटा अटेली, बाछौद, मिर्जापुर, सराय, नीरपुर, कैलाश नगर, पार्क गली, मातादीन अस्पताल, मोहिनी गली, दीवान पेट्रोल पंप, जलेबी गली, एमएल स्टोर, महावीर चौक, पेट्रोल पंप के सामने, गणेश मार्केट, मोहल्ला जमालपुर, हीरो होंडा चौक, बालाजी, रघुनाथपुरा, गहली चौकी, कुलताजपुर चौक, हसनपुर चौक, कोरियावास, सैनी धर्म कांटा, सुभाष स्टेडियम, निर्मल क्लीनिक, महता चौक, गुरुगोबिंद सिंह स्कूल, विधायक कार्यालय, शिव आईस, बसंती देवी धर्मशाला, खटीकान चौक, मोहल्ला राव का, अग्रवाल सभा, काठ मंडी, लोहा मंडी, अग्रसेन चौक, गैस एजेंसी, जैन धर्मशाला, मक्कड़ अस्पताल, आईटीआई, रेस्ट हाउस के बाद चितवन वाटिका में समाप्त होगी। जहां जनसभा को संबोधित करेंगे।